देश की खबरें | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शरद पवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को हैरानगी जताते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर किया गया “हमला” क्या राज्य में अस्थिरता पैदा करने की एक सुनियोजित साजिश थी। पार्टी ने उनकी सुरक्षा को बढ़ाने की भी मांग की।
मुंबई, नौ अप्रैल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को हैरानगी जताते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर किया गया “हमला” क्या राज्य में अस्थिरता पैदा करने की एक सुनियोजित साजिश थी। पार्टी ने उनकी सुरक्षा को बढ़ाने की भी मांग की।
महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर दक्षिण मुंबई स्थित पवार के आवास ‘सिल्वर ओक’ के बाहर अचानक विरोध प्रदर्शन किया था। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पवार के घर की ओर जूते भी फेंके थे। इस घटना के संबंध में पुलिस ने अब तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा कवर मिला हुआ है।
शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा कि अगर यह हमला राजनीति से प्रेरित था तो पार्टी के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।
तपासे ने कहा, “पवार के घर पर किया गया हमला क्या राज्य में अस्थिरता पैदा करने के लिए सुनियोजित साजिश का हिस्सा था?”
उन्होंने कहा कि राकांपा के घोषणापत्र में एमएसआरटीसी का राज्य सरकार में विलय करने की बात कभी नहीं कही गई थी, बल्कि निगम का आधुनिकीकरण करने के बारे में कहा गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

