एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।

देश की खबरें | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार कोरोना वायरस से संक्रमित

मुंबई, 24 जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।

पवार (81) ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मैं, मेरे चिकित्सक की सलाह के अनुसार इलाज करा रहा हूं।’’

पवार ने कहा, ‘‘मैं, पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए, सभी लोगों से जांच कराने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील करता हूं।’’

पवार ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझे फोन करके मेरे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके द्वारा चिंता जताये जाने और उनकी शुभेच्छा के लिए आभारी हूं।’’

राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2022 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).