देश की खबरें | राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप 11 नवंबर से भुवनेश्वर में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय से मान्यता हासिल करने वाले योगासन की पहली (ऑफलाइन) राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 13 नवंबर के बीच भुवनेश्वर में किया जाएगा, जिसमें 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
नयी दिल्ली, आठ नवंबर केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय से मान्यता हासिल करने वाले योगासन की पहली (ऑफलाइन) राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 13 नवंबर के बीच भुवनेश्वर में किया जाएगा, जिसमें 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ (एनवाईएसएफ) ओडिशा सरकार के सहयोग से इसका आयोजन करेगा। ओडिशा इससे पहले हॉकी और अन्य खेलों की मेजबानी भी करता रहा है।
ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांत बेहड़ा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप विश्व स्तरीय योगासन एथलीटों और प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी को तैयार करने के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘खेल हमेशा ओडिशा सरकार के लिए एक प्राथमिकता वाला क्षेत्र रहा है। योग हाल के वर्षों में काफी लोकप्रिय हो गया है। यह भारत के लिये योगासन को वैश्विक खेल मंच पर एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में स्थापित करने का समय है। ’’
बेहड़ा ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि पहली राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप विश्वस्तरीय योगासन एथलीटों और प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’
योगासन को खेलो इंडिया युवा खेलों में शामिल किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)