देश की खबरें | राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत करायी जाए और रोकी जायें अनावश्यक टोल वृद्धि : खाचरियावास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंगलवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से राष्ट्रीय राजमार्गों की जर्जर अवस्था को दुरूस्त कराने की मांग की।

जयपुर, सात सितंबर राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंगलवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से राष्ट्रीय राजमार्गों की जर्जर अवस्था को दुरूस्त कराने की मांग की।

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को लिखे पत्र में खाचरियावास ने बताया कि जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग देश का व्यस्तम राजमार्ग है तथा मरम्मत के अभाव में आए दिन उसपर दुर्घटनाएं हो रही है और लगातार संभावनाएं भी बन रही हैं।

उन्होंने बताया कि एक तरफ टोल टैक्स में वृद्धि हो रही है दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत के अभाव में जर्जर हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शाहजहांपुर, मनोहरपुर एवं दौलतपुरा टोल पर टोल टैक्स राशि तो बढ़ाई गई, लेकिन सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से राजमार्ग की समुचित मरम्मत नहीं कराई जा रही हैं फलस्वरूप प्रदेश की जनता को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। खाचरियावास के अनुसार जर्जर अवस्था से बनती दुर्घटना की संभावनाओं की शिकायतें राज्य सरकार को प्राप्त हो रही हैं।

खाचरियावास ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से राज्य में स्थित राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत कार्य को गति प्रदान कराने, अनावश्यक टोल वृद्धि को रोकने और लापरवाही बरतने वाली सेवा प्रदाता कंपनियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि राजमार्ग की मरम्मत होने से आवागमन में समय की बचत होगी, साथ ही दुर्घटनाएं भी नहीं होगीं।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\