देश की खबरें | राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लिए सार्वजनिक डैशबोर्ड शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत इस पर लगभग वास्तविक समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक सार्वजनिक ‘डैशबोर्ड’ शुरू किया है।

नयी दिल्ली, 30 मई राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत इस पर लगभग वास्तविक समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक सार्वजनिक ‘डैशबोर्ड’ शुरू किया है।

प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि डैशबोर्ड पर मिशन के तहत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) संख्या, स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर पंजीयन (एचपीआर), स्वास्थ्य संस्थान पंजीयन (एचएफआर) पर विस्तृत सूचना प्रदर्शित होगी।

‘डैशबोर्ड’ नर्स, पंजीकृत चिकित्सकों जैसे स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों आदि और आभा से जुड़े डिजिटल स्वास्थ्य रिकार्ड के आंकड़े एकत्र करेगा।

‘डैशबोर्ड’ पर सोमवार को उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के अनुसार, कुल 22.1 करोड़ आभा (जिसे पूर्व में स्वास्थ्य आईडी के तौर पर जाना जाता था) सृजित किए गए हैं वहीं 16.6 हजार से अधिक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों ने एचपीआर में पंजीयन कराया है तथा 69.4 हजार से अधिक स्वास्थ्य संस्थानों को एचएफआर में पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा 1.8 लाख स्वास्थ्य रिकार्ड उपयोगकर्ताओं द्वारा जोड़े जा चुके है। साथ ही, हाल में नवीकृत आभा ऐप को 5.1 लाख से अधिक बार डॉउनलोड किया गया है।

सभी हितधारक ‘एबीडीएम वेबसाइट’ से सार्वजनिक ‘डैशबोर्ड’ पर जा सकते हैं।

एनएचए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ आर एस शर्मा ने कहा, ‘‘एबीडीएम को पहुंच, पारदर्शिता, समावेशिता और पारस्परिकता के सिद्धांतों पर तैयार किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड