एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी में मनाया गया फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सोमवार को फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। पुडुचेरी एक समय फ्रांस का उपनिवेश था।

देश की खबरें | पुडुचेरी में मनाया गया फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस

पुडुचेरी, 14 जुलाई केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सोमवार को फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। पुडुचेरी एक समय फ्रांस का उपनिवेश था।

जिलाधिकारी ए. कुलोथुंगन, पुडुचेरी और चेन्नई में फ्रांसीसी महावाणिज्यदूत एटियेन रोलैंड पिएग और कई फ्रांसीसी अधिकारियों तथा सेवानिवृत्त फ्रांसीसी नागरिक व सैन्यकर्मियों के संघों के प्रतिनिधियों ने फ्रांस के युद्ध स्मारक में ‘अज्ञात सैनिक के स्मारक’ पर पुष्पांजलि अर्पित की।

फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस ‘बैस्टिल डे’ 1789 में फ्रांस की क्रांति के दौरान वहां की बैस्टिल जेल पर हुए हमले की स्मृति में मनाया जाता है। यह क्रांति फ्रांस में निरंकुश राजशाही के अंत और गणराज्य की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है।

पुडुचेरी पुलिस की बैंड शाखा ने भारत का राष्ट्रगान और फ्रांस का राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया।

फ्रांसीसी युद्ध स्मारक वाले समुद्र तट मार्ग ने पुडुचेरी के लोगों के जहन में पुरानी यादें ताजा कर दीं। पुडुचेरी 1962 में स्वतंत्र होने से पहले कई दशकों तक फ्रांस की सरकार के अधीन था।

फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस का आयोजन सोमवार को कराईकल में भी किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).