देश की खबरें | कर्णी सिंह परिसर में खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव मिलने के बाद भी राष्ट्रीय शिविर जारी रहेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थिति डॉ कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में निशानेबाज के कोविड-19 से संक्रमित मिलने के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने रविवार को कहा कि इससे यहां जारी राष्ट्रीय शिविर में बाधा नहीं आएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक नवंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थिति डॉ कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में निशानेबाज के कोविड-19 से संक्रमित मिलने के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने रविवार को कहा कि इससे यहां जारी राष्ट्रीय शिविर में बाधा नहीं आएगी।

साइ ने पिछले महीने ओलंपिक कोर समूह के निशानेबाजों के लिए 15 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक के लिए दो महीने लंबे कोचिंग शिविर की मंजूरी दी थी।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: पीएम मोदी के बाद अनुराग ठाकुर ने RJD पर साधा निशाना, कहा- बिहार के लोगों को ‘जंगलराज’ नहीं ‘मंगलराज’ चाहिए.

साइ से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में 10 मीटर रेंज में अभ्यास कर रहे एनसीओई (राष्ट्रीय उतकृष्टता केन्द्र) का एक निशानेबाज कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया है। इस निशानेबाज ने 28 अक्टूबर को दूसरी पाली में आखिरी बार अभ्यास किया था। उसने अपने कोच को पॉजिटिव पाये जाने की जानकारी दी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ इस निशानेबाज के साथ अभ्यास कर रहे एनसीओई के सभी निशानेबाजों को 14 दिनों तक पृथकवास पर रहने को कहा गया है। निशानेबाज इसके बाद कोविड-19 की जांच में नेगेटिव रिपोर्ट के बाद शिविर से जुड़ सकते हैं।’’

यह भी पढ़े | राजस्थान में कोरोना महामारी को बढ़ते मामलों को देखते हुए शैक्षणिक संस्थान 16 नवंबर तक बंद : 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

साइ ने हालांकि निशानेबाज के नाम का खुलासा नहीं किया।

इस शिविर में 32 निशानेबाजों (18 पुरुष और 14 महिला) के अलावा आठ कोच, तीन विदेशी कोच और सहयोगी दल के दो सदस्य भाग ले रहे है।

साइ ने कहा, ‘‘ इस मामले में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले निशानेबाजों के अभ्यास पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\