खेल की खबरें | राष्ट्रीय मुक्केबाजी: स्वीटी बूरा और पूजा रानी प्री क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी मुक्केबाज स्वीटी बूरा और पूजा रानी ने महिलाओं की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को यहां विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

ग्रेटर नोएडा, 23 दिसंबर अनुभवी मुक्केबाज स्वीटी बूरा और पूजा रानी ने महिलाओं की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को यहां विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

मौजूदा विश्व चैंपियन स्वीटी (81 किग्रा) ने जहां रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) की अल्फिया पर 4-1 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की वहीं एशियाई चैंपियनशिप में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता पूजा ने 75 किग्रा भार वर्ग में नागालैंड की रेनू को आसानी से 5-0 से हराया।

स्वीटी और पूजा के अलावा हरियाणा की जिन अन्य मुक्केबाजों ने अंतिम 16 में जगह बनाई उनमें 2022 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा मौन (60 किग्रा) और सनेह (70 किग्रा) शामिल हैं।

इस बीच आरएसपीबी की नूपुर ने 81 किग्रा से अधिक भार वर्ग में दिल्ली की हिमांशी अंतिल के खिलाफ आक्रामक करवाया अपनाया। रेफरी ने पहले राउंड में ही मुकाबला रोककर नूपुर को विजेता घोषित किया। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला उत्तराखंड की मोनिका साहुन से होगा।

दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की मुक्केबाजों का भी दबदबा रहा और उसकी चार खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले जीते।

अपराजिता मणि (57 किग्रा) और रिंकी शर्मा (63 किग्रा) ने क्रमशः महाराष्ट्र की आर्या बारटाके (5-2) और तमिलनाडु की वी मोनिशा (5-0) को हराया, जबकि रेखा (66 किग्रा) और दीपिका (75 किग्रा) ने तेलंगाना की पूजा बिस्वास और ओडिशा की सुनीता जेना के खिलाफ आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\