खेल की खबरें | राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप : ध्रुव-तनीषा की जोड़ी जीती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए बुधवार को यहां सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप के शुरूआती दिन वी जोसफ और लाडिंगपुल राल्टे की जोड़ी को 21-5, 21-7 से हराया।

गुवाहाटी, 20 दिसंबर ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए बुधवार को यहां सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप के शुरूआती दिन वी जोसफ और लाडिंगपुल राल्टे की जोड़ी को 21-5, 21-7 से हराया।

हाल में ओडिशा मास्टर्स खिताब जीतने वाली कपिला-क्रास्टो की जोड़ी का सामना अब अब्दुल रहमान सैयद और मामाइक्या लंका से होगा।

पुरुष एकल में विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता आयुश शेट्टी पहले दौर में अधीप गुप्ता को 43 मिनट में 22-20, 21-17 से पराजित करने में सफल रहे। अगले दौर में उनकी भिड़ंत नीर नेहवाल से होगी जिन्होंने वी जोसफ को 21-9, 21-13 से हराया।

समीर वर्मा ने आदित्य मंडल को 31 मिनट में 21-11, 21-13 से शिकस्त दी और अगले दौर में मेराबा मेसनाम लुवांग के सामने होंगे।

अंडर-19 खिलाड़ी ध्रुव नेगी को प्रेम सिंह चौहान को 21-7, 21-11 से हराने में महज 21 मिनट लगे। अब राउंड 64 में उनका सामना ओरिजीत चालिहा से होगा।

महिला एकल में तन्वी शर्मा ने तान्या हेमंत को 30 मिनट में 21-16, 21-11 से हराया और अब उनकी भिड़ंत गुजरात की श्रेया लेले से होगी जिन्होंने अमोलिका सिंह की चुनौती 13-21, 21-14, 30-28 से समाप्त की।

पिछले साल सैयद मोदी टूर्नामेंट में उप विजेता रहने वाली मालविका बंसोड़ ने मयूरी बर्मन पर 21-6, 21-16 से जीत हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\