देश की खबरें | नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी ने की आत्महत्या, वीडियो में बजरंग दल के सदस्यों पर लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में नासिर-जुनैद हत्याकांड में कथित रूप से शामिल एक संदिग्ध गौरक्षक ने पलवल के पास दिल्ली-आगरा रेलवे पटरी पर ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

फरीदाबाद, आठ जुलाई राजस्थान में नासिर-जुनैद हत्याकांड में कथित रूप से शामिल एक संदिग्ध गौरक्षक ने पलवल के पास दिल्ली-आगरा रेलवे पटरी पर ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लोकेश सिंगला ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि बजरंग दल के सदस्यों द्वारा किए गए ‘‘उत्पीड़न’’ के कारण वह आत्महत्या कर रहा है। उसने यह वीडियो अपनी पत्नी को भेजा, जिसने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सिंगला का कथित आखिरी वीडियो सोशल मीडिया मंच पर सामने आया।

नासिर और जुनैद के जले हुए शव 16 फरवरी को राजस्थान-हरियाणा सीमा पर एक गाड़ी में मिले थे। उन्हें कथित तौर पर कुछ गोरक्षकों ने गाय की तस्करी के आरोप में अगवा किया था। इस मामले में सिंगला भी एक आरोपी था।

सिंगला की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने फरीदाबाद की राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वीडियो में सिंगला ने कहा, ‘‘तीन लोग उन्हें धमका रहे हैं। उन्होंने मेरे पीछे गुंडे भेजे और धमकी दी कि मुझे झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा। ये लोग हैं हथीन से बजरंग दल के प्रदेश संयोजक भारत भूषण, हरकेश यादव और अनिल कौशिक। पुलिस को इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।’’

अपनी शिकायत में सिंगला की पत्नी दमयंती ने कहा कि तीनों लोग लंबे समय से सिंगला को परेशान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पति नूंह जिले के बिछोर में एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\