देश की खबरें | नसीरुद्दीन शाह, शबाना आज़मी समेत अन्य कलाकार ‘दिल्ली रंगमंच महोत्सव’ में प्रस्तुति देंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जाने-माने रंगमंच और फिल्म कलाकार नसीरुद्दीन शाह, शबाना आज़मी, पंकज कपूर और रत्ना पाठक शाह ‘दिल्ली रंगमंच महोत्सव’ के चौथे संस्करण में अपनी अदाकारी के जौहर बिखेरेंगे। यह महोत्सव चार अगस्त से यहां शुरू होगा।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई जाने-माने रंगमंच और फिल्म कलाकार नसीरुद्दीन शाह, शबाना आज़मी, पंकज कपूर और रत्ना पाठक शाह ‘दिल्ली रंगमंच महोत्सव’ के चौथे संस्करण में अपनी अदाकारी के जौहर बिखेरेंगे। यह महोत्सव चार अगस्त से यहां शुरू होगा।

‘अल्केमिस्ट लाइव’ द्वारा आयोजित किए जा रहे इस महोत्सव में रंगमंच के कुछ बेहतरीन कलाकार दिल्ली में सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम, कमानी सभागार और ओपी जिंदल सभागार में तथा पड़ोसी हरियाणा के गुरुग्राम के ओराना कन्वेंशन्स में प्रस्तुतियां देंगे। यह महोत्सव तीन साल के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है।

तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव में रंगमंच के प्रशंसक सात नाटकों का आनंद ले सकेंगे जिनमें लिलेट दुबे, शेखर सुमन, पीयूष मिश्रा, विनय पाठक, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और कंवलजीत सिंह अभिनय करेंगे।

‘अल्केमिस्ट लाइव’ के सह-संस्थापक प्रभु टॉनी ने एक बयान में कहा, “ हमें एक ऐसा मंच स्थापित करने पर बहुत गर्व है जहां थिएटर फलेगा-फूलेगा और हम वार्षिक 'दिल्ली रंगमंच महोत्सव' को भारत में थिएटर को आगे बढ़ाने वाला स्थल बनाने की कल्पना करते हैं।”

बयान के मुताबिक, महोत्सव की शुरुआत ‘इस्मत आपा के नाम’ के नाटक से होगी जिसमें नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह और हीबा शाह अपनी अदाकारी का जौहर बिखेरेंगे। यह नाटक चार-पांच अगस्त को सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में प्रस्तुत किया जाएगा और छह को ओराना कन्वेंशन्स में इसका फिर से मंचन होगा।

शबाना आज़मी और कवंलजीत सिंह ‘कैफी और मैं’ का चार अगस्त को ओराना कन्वेंशन्स में और पांच अगस्त को सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में मंचन करेंगे।

अभिनेता, गायक और गीतकार पीयूष मिश्रा अपने बैंड 'बल्लीमारान' के साथ पांच अगस्त को ओराना कन्वेंशन्स में और छह अगस्त को सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में प्रस्तुति देंगे।

छह अगस्त को ही सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में पंकज कपूर के एकल नाटक ‘दोपहरी’ का प्रदर्शन होगा जो लखनऊ की गलियों की झलक के साथ एक बुजुर्ग महिला ‘अम्मा बी’ की कहानी बताएगा।

शेखर सुमन और सुचित्रा कृष्णमूर्ति का विभाजन के बाद की स्थिति बताने वाला नाटक ‘एक हां’ पांच अगस्त को कमानी ऑडिटोरियम में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\