विदेश की खबरें | नासा के ओसीरिस रेक्स अंतरिक्ष यान बेनू ने ग्रह से एकत्रित किये नमूने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वैज्ञानिकों ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यान के ग्रह की चट्टानों को छूने के बाद धूल उड़ी है, जिससे इस बात के पुख्ता संकेत मिले हैं कि उसने ग्रह के नमूने एकत्रित कर लिए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वैज्ञानिकों ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यान के ग्रह की चट्टानों को छूने के बाद धूल उड़ी है, जिससे इस बात के पुख्ता संकेत मिले हैं कि उसने ग्रह के नमूने एकत्रित कर लिए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नासा को उम्मीद है कि अंतरिक्ष यान के लाए गए नमूनों की मदद से 4.5 अरब साल पुराने सौरमंडल की उत्पत्ति के राज खुलेंगे। माना जाता है कि ग्रहों की उत्पत्ति भी सौरमंडल के साथ हुई थी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 4.11 करोड़ तक पहुंचे, 2.22 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत.

वैज्ञानिकों को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यान ने बेनू से कितने नमूने एकत्रित किये हैं। हालांकि मंगलवार को हुए उस अभियान की तस्वीरों और वीडियो को करीब से देखने के बाद वैज्ञानिकों ने उम्मीद जतायी है कि उन्होंने जितने नमूने एकत्रित करने का लक्ष्य रखा था, उसे हासिल कर लिया गया है।

टस्कन की यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के प्रमुख वैज्ञानिक डेंटे लॉरेटा ने कहा, ''हमने इस छुद्र ग्रह की सतह से काफी नमूने एकत्रित कर लिये हैं। ये नमूने पर्याप्त हैं। हम इतने ही नमूने एकत्रित करने की उम्मीद कर रहे थे।''

यह भी पढ़े | COVID19 Cases Update in Spain: स्पेन में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार, एक दिन में 156 संकर्मितों की हुई मौत.

छुद्र ग्रहों के नमूने एकत्रित करने का अमेरिका का यह पहला प्रयास है। ओसीरिस-रेक्स अंतरिक्ष यान को चार साल पहले केप केनवरल से प्रक्षेपित किया गया था। दो साल पहले यह बेनू छुद्र ग्रह पहुंच गया था। इससे पहले जापान दो बार छुद्र ग्रह के नमूने एकत्रित कर चुका है।

यह अंतरिक्षयान तीन साल बाद यानी सितंबर 2023 में धरती पर वापस लौटेगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें