एजेंसी न्यूज

नासा अगले शुक्रवार को करेगा वेब स्पेस टेलीस्कोप को प्रक्षेपित

नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने शुक्रवार को बताया कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को 24 दिसंबर को प्रक्षेपित किया जाएगा. यूरोपीय एरियन रॉकेट दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गुएना से इसे लेकर रवाना होगा.

नासा अगले शुक्रवार को करेगा वेब स्पेस टेलीस्कोप को प्रक्षेपित
स्पेसएक्स का स्टारशिप एसएन10 स्पेसक्राफ्ट (Photo Credits: NASA Spaceflight)

नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने शुक्रवार को बताया कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को 24 दिसंबर को प्रक्षेपित किया जाएगा. यूरोपीय एरियन रॉकेट दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गुएना से इसे लेकर रवाना होगा. वेब को हबल स्पेस टेलीस्कोप का उत्तराधिकारी माना जा रहा है और इसे शनिवार को प्रक्षेपित कराया जाना था लेकिन तकनीकी खामियों के चलते प्रक्षेपण के काम में पहले चार दिन और फिर दो और दिन की देरी हुई. अब इसे प्रक्षेपित कराने के लिए अगले शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है.

नेल्सन ने छुट्टी का दिन होने के कारण प्रक्षेपण स्थल पर कम लोगों के मौजूद होने की संभावना है. यह प्रक्षेपण ईस्टर्न टाइम जोन (ईएसटी) सुबह सात बजकर 20 मिनट पर होगा. उन्होंने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ‘‘चूंकि क्रिसमस की पूर्व संध्या है इसलिए अमेरिकी कांग्रेस से जुड़े अधिकारी भी नहीं रहेंगे.’’ यह भी पढ़ें : Rajasthan: राजस्थान के तीन जिलों में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान शुरू

यहां तक कि नासा और कॉन्ट्रैक्टर टीम के लोग भी कम ही होंगे, लेकिन वह खुद वहां मौजूद रहेंगे. इस परियोजना में नासा यूरोपीय और कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ मिल कर काम कर रहा है. उन्होंने कहा,‘‘ इससे बहुत कुछ हासिल होगा. ब्रह्मांड के बारे में नयी बातें जानने और नयी समझ पैदा करने में मदद मिलेगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2021 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).