नासा ने चंद्रमा पर परमाणु संयंत्र लगाने के लिए सुझाव मांगे
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और देश की शीर्ष संघीय परमाणु अनुसंधान प्रयोगशाला ने शुक्रवार को ‘फिशन सर्फेस पावर सिस्टम’ स्थापित करने के लिए प्रस्ताव देने का अनुरोध किया.
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और देश की शीर्ष संघीय परमाणु अनुसंधान प्रयोगशाला ने शुक्रवार को ‘फिशन सर्फेस पावर सिस्टम’ स्थापित करने के लिए प्रस्ताव देने का अनुरोध किया. यह प्रणाली ऊष्मा पैदा करने के लिए किसी संयंत्र में यूरेनियम अणुओं को अलग करने का काम करती है.
नासा इस दशक के अंत तक चंद्रमा पर अपने अभियानों के वास्ते स्वतंत्र ऊर्जा स्रोत स्थापित करने के लिए अमेरिका के ऊर्जा विभाग के इदाहो राष्ट्रीय प्रयोगशाला के साथ मिलकर काम कर रहा है. यह भी पढ़ें : Andhra Pradesh: अनंतपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 बच्चों समेत तीन की मौत, छह लोग मलबे में फंसे
‘फिशन सर्फेस पावर प्रोजेक्ट’ के प्रमुख सेबेस्टियन कोर्बिसिएरो ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘चंद्रमा पर विश्वसनीय, उच्च ऊर्जा तंत्र उपलब्ध कराना अंतरिक्ष में संभावनाएं तलाशने की दिशा में अहम कदम है और हम इसे शीघ्र हासिल कर लेंगे.’’ यह संयंत्र पृथ्वी पर बनाया जाएगा और फिर इसे चंद्रमा पर भेजा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2021 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

