देश की खबरें | नरेंद्र मोदी ने रेडियो संबोधन में पानीपत की लड़की को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ रेडियो संबोधन में उत्तम अंक से कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने को लेकर पानीपत की लड़की कृतिका की प्रशंसा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 26 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ रेडियो संबोधन में उत्तम अंक से कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने को लेकर पानीपत की लड़की कृतिका की प्रशंसा की।

अपने मासिक रेडियो संबोधन में प्रधानमंत्री ने उन विद्यार्थियों से बातचीत की जिन्होंने बोर्ड की परीक्षाओं में उत्तम अंक हासिल किये हैं।

यह भी पढ़े | कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 26 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हरियाणा के पानीपत जिले के मेहराणा गांव की कृतिका (17) ने 96 फीसद से अधिक अंक हासिल किये हैं।

मोदी ने यह चर्चा की कि कैसे देश बदल रहा है तथा गांवों एवं छोटे शहरों के किशोर-किशोरियां आगे आ रहे हैं और सफलता की नयी ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: कटनी जिले में आज रात 8 बजे से 2 अगस्त सुबह पांच बजे तक सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा, नियम नहीं पालन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई.

उन्होंने कहा, ‘‘ मित्रो, खासकर मेरे किशोर साथियों, देश बदल रहा है। यह कैसे बदल रहा है? यह कितनी तेजी से बदल रहा है? किन क्षेत्रों में यह बदल रहा है? यदि हम इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से देखें तो हम चकित रह जायेंगे।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक वक्त था जब खेल एवं अन्य क्षेत्रो में उपलब्धि हासिल करने वाले ज्यादातर बड़े शहरों, प्रमुख परिवारों या मशहूर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ अब गांवों, छोटे शहरों एवं साधारण परिवारों से युवा आगे आ रहे हैं। वे सफलता की नयी ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद वे आगे बढ़ रहे हैं और अपने सपने पूरे कर रहे हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘ इस साल की बोर्ड परीक्षा के नतीजे में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। आज के मन की बात में हम इन मेधावी बच्चों में से कुछ से बात करेंगे। एक ऐसी ही मेधावी बेटी कृतिका नांदल है। वह हरियाणा के पानीपत की है।’’

पानीपत वही स्थान है जहां प्रधानमंत्री ने 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ किया था।

मोदी ने कृतिका को परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह शायद बधाई कॉल से परेशान हो गयी होगी और उससे पूछा कि वह कैसा महसूस करती है। कृतिका ने कहा, ‘‘ सर, बहुत अच्छा लगता है।’’

कृतिका ने प्रधानमंत्री से कहा कि उसकी मां जीवन में उसके लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। उसने कहा कि उसकी मां अपने जीवन में कई कठिनाइयों के बावजूद साहसी और मजबूत हैं। उसके पिता पिछले साल गुजर गये।

इस किशोरी ने डॉक्टर बनने की इच्छा प्रकट की। इस पर मोदी ने उससे कहा कि डॉक्टर का काम कठिन है क्योंकि उसकी जिंदगी साल में 365 दिन चौबीसों घंटे लोगों की सेवा के लिए समर्पित होती है।

प्रधानमंत्री ने उससे कहा, ‘‘ तुम डिग्री प्राप्त करोगी क्योंकि तुम बहुत मेधावी हो। लेकिन डॉक्टर की जिंदगी समाज के लिए समर्पित होती है। उन्हें अच्छी नींद भी नहीं मिल पाती। ’’

मोदी ने कृतिका को बताया कि कि इस महामारी जैसे दौर में कैसे डॉक्टर खतरे का सामना करते हुए अपनी ड्यूटी करते हैं।

जीविकोपार्जन के लिए सिलाई का काम करने वाली कृतिका की मां सरोज ने कहा, ‘‘ मेरे जीवन का यह सबसे अधिक खुशी का पल है... उन्होंने जो भी कहा, उनकी हर बात हमारे लिए प्रेरणा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\