जरुरी जानकारी | नारेडको की मुंबई में तीन दिवसीय संपत्ति प्रदर्शनी शुरू

मुंबई, चार अक्टूबर रियल एस्टेट क्षेत्र का निकाय नारेडको की महाराष्ट्र इकाई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय संपत्ति प्रदर्शनी शुक्रवार को शुरू हुई।

नारेडको ने एक बयान में कहा कि इसमें रियल एस्टेट कंपनियां राज्य में विभिन्न परियोजनाओं में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों का विपणन कर रही हैं।

बयान के अनुसार, “नारेडको महाराष्ट्र द्वारा आयोजित ‘होमेथॉन संपत्ति प्रदर्शनी-2024’ के तीसरे संस्करण में 77 से अधिक नई परियोजनाएं पेश की गईं। प्रदर्शनी शुक्रवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई।”

इसमें कहा गया कि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सूची पेश की गई है और इसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जा रहा है।

इस सूची में किफायती आवास से लेकर लक्जरी आवास और प्रीमियम भू-खंड तक शामिल हैं, जो खरीदारों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

नारेडको ने कहा, “यह प्रदर्शनी छह अक्टूबर, 2024 तक चलेगी और इसमें पहले ही तेजी देखी जा चुकी है। इसमें 75,000 से अधिक घर खरीदार तीन दिवसीय प्रदर्शनी के लिए पंजीकृत हो चुके हैं, ताकि एमएमआर और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में संपत्ति खरीदने के विभिन्न विकल्पों का पता लगाया जा सके।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)