एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नारायणसामी ने 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने केंद्र के दिशा-निर्देशानुसार शुक्रवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए यहां लागू लॉकडाउन की अवधि को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है, लेकिन इस दौरान प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी।

देश की खबरें | नारायणसामी ने 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 31 जुलाई पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने केंद्र के दिशा-निर्देशानुसार शुक्रवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए यहां लागू लॉकडाउन की अवधि को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है, लेकिन इस दौरान प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी।

नारायणसामी ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार लॉकडाउन में प्रतिबंधों में ढील देगा।

यह भी पढ़े | कर्नाटक के मंत्री बीसी पाटिल कोरोना वायरस से पाए गए पॉजिटिव: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सभी दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुबह छह से रात आठ बजे के बजाए अब सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक कामकाज की अनुमति होगी।

नारायणसामी ने कहा कि रविवार को ‘पूर्णतय: लॉकडाउन’ लागू नहीं किया जाएगा क्योंकि इससे शनिवार को दुकानों एवं बाजार में बड़ी संख्या में लोग आएंगे।

यह भी पढ़े | सुशांत सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया.

उन्होंने कहा कि केंद्रित शासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 31 अगस्त तक तेजी से बढ़ सकती है, इसी के मद्देनजर सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे में सुधार करने और अतिरिक्त स्वास्थ्य पेशेवरों की नियुक्ति के संबंध में कदमों को अंतिम रूप दिया है।

नारायणसामी ने कहा कि पुडुचेरी में संक्रमण के कारण मारे गए लोगों की दर 1.4 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर मृत्युदर 2.5 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).