देश की खबरें | नारायण सेवा संस्थान ने विगत चार सालों में 61 हजार से अधिक विकलांगों की शल्य चिकित्सा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वयं सेवी नारायण सेवा संस्थान ने विगत चार साल के दौरान पोलियो, सेरेब्रल पाल्सी और अन्य विकलांग लोगो की 61 हजार से ज्यादा शल्य चिकित्सा की है।
उदयपुर (राजस्थान), 25 जनवरी स्वयं सेवी नारायण सेवा संस्थान ने विगत चार साल के दौरान पोलियो, सेरेब्रल पाल्सी और अन्य विकलांग लोगो की 61 हजार से ज्यादा शल्य चिकित्सा की है।
संस्थान की ओर से हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार संस्थान ने वर्ष 2017 से अब तक कुल 61,026 शल्य चिकित्सा की है।
रिपोर्ट में बताया गया कि ‘‘ उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान परिसर में भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, यूक्रेन, यूके और यूएसए के देशो के मरीजों की निशुल्क शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की गई है।’’
आंकडों के अनुसार 2019 में 16,734 मरीजों की तुलना में 2020 में कोरोना महामारी के दौरान लगभग 5,174 मरीजों की शल्य चिकित्सा की गई। 2021 में महामारी के कारण केवल 2,566 मरीजों की सुधारात्मक शल्य चिकित्सा की गई।
संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि भारत और दुनियाभर के लगभग सात अन्य देशों के कई लोगो की सुधारात्मक सर्जरी की गई।
उन्होंने बताया कि संस्थान ने 2017 से 2021 तक जन्म से विकलांग 61,026 लोगो की सुधारात्मक सर्जरी की है। उनके अनुसार 2017 में 19,127 सर्जरी, वर्ष 2018 में 17,425, वर्ष 2019 में 16,734, वर्ष 2020 में 5,174 और 2021 में 2,566 सर्जरी की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)