खेल की खबरें | नपोली ने माराडोना के नाम पर स्टेडियम का नाम रखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नेपल्स, पांच दिसंबर (एपी) इतालवी क्लब नपोली ने अपने पूर्व कप्तान डिएगो माराडोना के नाम पर स्टेडियम का नामकरण किया है ।
नेपल्स, पांच दिसंबर (एपी) इतालवी क्लब नपोली ने अपने पूर्व कप्तान डिएगो माराडोना के नाम पर स्टेडियम का नामकरण किया है ।
नेपल्स शहर परिषद ने स्टेडियम सान पाओलो का नाम स्टेडियो डिएगो अर्मांडो माराडोना रखा है ।
यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st T20 2020: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हराया, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड.
क्लब ने संक्षिप्त आनलाइन बयान में कहा ,‘‘ नपोली आज के फैसले से खुश है ।’’
माराडोना का पिछले सप्ताह अर्जेंटीना में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था । नपोली में उन्हें श्रृद्धांजलि देने के लिये बड़ी तादाद में प्रशंसक जमा हुए थे ।
यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st T20 2020: ओवल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से दी शिकस्त, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त.
उन्होंने क्लब को 1987 और 1990 में सीरि ए खिताब, 1987 में इटालियन कप और 1989 में युएफा कप दिलाया था ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)