जरुरी जानकारी | नैनो यूरिया तरल से उत्पादन और किसानों की आय बढ़ेगी: इफको

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर्स को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने कहा है कि नया उत्पाद ‘नैनो यूरिया तरल’ अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ असरदार भी है जिससे फसल का अधिक उत्पादन होगा और किसानों की आय भी बढ़ेगी।

गांधीनगर, 28 मई इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर्स को-ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने कहा है कि नया उत्पाद ‘नैनो यूरिया तरल’ अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ असरदार भी है जिससे फसल का अधिक उत्पादन होगा और किसानों की आय भी बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दुनिया के पहले नैनो यूरिया तरल संयंत्र का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। इफको का यह संयंत्र गुजरात के गांधीनगर जिले में कलोल कस्बे के नजदीक स्थित है।

इफको ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘नैनो यूरिया उच्च-पोषण वाला प्रभावी उत्पाद है और यह मिट्टी, जल और वायु प्रदूषण को कम करेगा। इसके उपयोग से किसानों की आय बढ़ेगी और लॉजिस्टिक्स तथा गोदाम पर आने वाला खर्च घटेगा।’’

इफको के प्रबंध निदेशक डॉ यू एस अवस्थी ने कहा कि नैनो यूरिया बनाने की प्रेरणा प्रधानमंत्री मोदी के मिट्टी में यूरिया के इस्तेमाल को कम करने के विचारों से मिली। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणामों के लिए इस तरल उर्वरक का ड्रोन का इस्तेमाल करके पौधों पर छिड़काव किया जाएगा।

डॉ अवस्थी ने कहा कि नैनो यूरिया तरल की 3.60 करोड़ बोतलें इफको ने तैयार की थी जिनमें से करीब 2.50 करोड़ बोतलें पहले ही बिक चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज