एजेंसी न्यूज

दिल्ली के नांगल और मयूर विहार रेप केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी: केंद्रीय गृह मंत्रालय

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि नांगल में बच्ची से बलात्कार और हत्या मामले तथा मयूर विहार बलात्कार मामले की जांच दिल्ली में फास्ट ट्रैक अदालतों में होगी. मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के साथ दोनों मामलों की समीक्षा की.

दिल्ली के नांगल और मयूर विहार रेप केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी: केंद्रीय गृह मंत्रालय
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि नांगल (Nangal) में बच्ची से बलात्कार और हत्या मामले तथा मयूर विहार (Mayur Vihar) बलात्कार मामले की जांच दिल्ली (Delhi) में फास्ट ट्रैक अदालतों में होगी. मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के साथ दोनों मामलों की समीक्षा की. Delhi: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों के अनुसार गृह मंत्रालय ने दिल्ली के नांगल इलाके में एक बच्ची से बलात्कार एवं हत्या तथा मयूर विहार में एक बच्ची से बलात्कार मामले की दिल्ली पुलिस के साथ समीक्षा की.’’

प्रवक्ता ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस मामला दर्ज होने के 30 दिनों के अंदर अदालत में आरोपपत्र दाखिल करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि इन मामलों में सुनवाई जल्द से जल्द हो सके. दोनों मामलों की दिल्ली के फास्ट ट्रैक अदालतों में सुनवाई होगी.’’

महानगर के पुराने नांगल गांव में नौ वर्षीय बच्ची से कथित बलात्कार और हत्या मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा कर रही है.

लड़की की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी और उसके माता-पिता ने आरोप लगाया कि उससे बलात्कार हुआ एवं उसका जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया. पुलिस ने पहले कहा था कि पीड़िता की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी में बलात्कार का मामला जोड़ा गया. इस मामले में एक पुजारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मयूर विहार मामले में 34 वर्षीय एक व्यक्ति ने छह वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया. यह जानकारी पुलिस ने दी थी.

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने बृहस्पतिवार को महानगर पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2021 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).