एजेंसी न्यूज

श्रद्धालुओं के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद नांदेड़ के गुरुद्वारे को बंद किया गया

उन्होंने बताया कि यहां से करीब 250 किलोमीटर दूर नांदेड़ के गुरुद्वारे से पंजाब गए जत्थे के 148 श्रद्धालु वहां की गई जांच में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए।

श्रद्धालुओं के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद नांदेड़ के गुरुद्वारे को बंद किया गया
जमात

औरंगाबाद, एक मई महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित पवित्र तख्त हजूर साहिब सचखंड गुरुद्वारा और गुरुद्वारा लंगर साहिब को शुक्रवार को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि यहां से पंजाब गए श्रद्धालुओं के एक जत्थे के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि यहां से करीब 250 किलोमीटर दूर नांदेड़ के गुरुद्वारे से पंजाब गए जत्थे के 148 श्रद्धालु वहां की गई जांच में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए।

अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार से गुरुद्वारा और लंगर को सील कर दिया गया है।

मामले पर बात करते हुए गुरुद्वारे के अधीक्षक गुरविंदर सिंह वाधवा ने कहा, '' आज सुबह जिला और निगम प्रशासन के अधिकारी गुरुद्वारा आए और इसे बंद करने के साथ ही लंगर सेवा भी रोके जाने का निर्देश दिया।''

वाधवा ने कहा कि यहां से पंजाब गए जत्थे के श्रद्धालुओं की वहां के सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच की गई थी। उन्होने कहा कि इन लोगों में कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए थे।

श्रद्धालु देश के सर्वाधिक प्रभावित मध्य प्रदेश के इंदौर और राजस्थान के भीलवाड़ा और हनुमानगढ़ होते हुए पंजाब पहुंचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).