जरुरी जानकारी | नमो भारत गलियारे के सबसे बड़े स्टेशन का निर्माण अप्रैल में पूरा होने की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ को जोड़ने वाले 'नमो भारत' गलियारे के सबसे बड़े स्टेशन सराय काले खां के अप्रैल अंत तक पूरा होने की संभावना है।
नयी दिल्ली, 22 मार्च दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ को जोड़ने वाले 'नमो भारत' गलियारे के सबसे बड़े स्टेशन सराय काले खां के अप्रैल अंत तक पूरा होने की संभावना है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार निर्माण और विद्युतीकरण का काम पूरा होने वाला है। न्यू अशोक नगर और सराय काले खां के बीच के खंड पर परिक्षण संचालन इस महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने कहा कि न्यू अशोक नगर और सराय काले खां स्टेशनों के बीच पटरी का काम पूरा हो गया है।
सराय काले खां एक प्रमुख परिवहन केंद्र के रूप में काम करेगा। यह केंद्र नमो भारत गलियारे को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) और रिंग रोड से जोड़ेगा।
नमो भारत स्टेशन को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए 280 मीटर लंबा फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जा रहा है।
एनसीआरटीसी ने कहा कि यह एफओबी विभिन्न परिवहन साधनों के बीच सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगा।
एनसीआरटीसी एफओबी का एक नेटवर्क भी बना रहा है, ताकि यात्रियों को व्यस्त रिंग रोड को आसानी से पार करने और नमो भारत स्टेशन, आईएसबीटी और मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में आसानी हो।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2025 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

