जरुरी जानकारी | नाल्को की 2027-28 तक विस्तार, विविधीकरण पर करीब 30,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृस्पतिवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की नाल्को अगले 7-8 साल में अपनी विस्तार और विभिन्न कारोबार में जाने की योजना के तहत 30,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

नयी दिल्ली, सात जनवरी केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृस्पतिवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की नाल्को अगले 7-8 साल में अपनी विस्तार और विभिन्न कारोबार में जाने की योजना के तहत 30,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

मंत्री ने कहा कि एल्युमिना और एल्युमीनियम के उत्पादन और खपत के संदर्भ में नाल्को की वृद्धि योजना सरकार के आत्मनिर्भर दृष्टिकोण में उल्लेखनीय योगदान देगी।

उन्होंने नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लि. (नाल्को) के 41वें स्थापना दिवस समारोह में कंपनी के मुख्यालय भुवनेश्वर में कहा, ‘‘नाल्को विस्तार और विविधीकरण योजना के क्रियान्वयन के लिये वित्त वर्ष 2027-28 तक करीब 30,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी।’’

प्रस्तावित निवेश के तहत 22,000 करोड़ रुपये स्मेल्टर और निजी उपयोग के बिजली संयंत्र (सीपीपी) के विस्तार में खर्च किया जाएगा। इसमें कंपनी का ओड़िशा के अंगुल में 1,400 मेगावाट फीडर सीपीपी के साथ स्मेल्टर संयंत्र का विस्तार शामिल हैं।

इसके अलावा कंपनी 5वीं स्ट्रीम रिफाइनरी, पोतांगी बाक्साइट खदान, बॉक्साइट परिवहन प्रणाली पर 7,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगी।

मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार खनिज संसाधनों से भरपूर ओड़िशा को देश में खनिज उत्पादन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होने देने के लिये हर संभव मदद कर रही है।

इस मौके पर ओड़िशा मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लि. (ओएमईसीएल) और मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लि. (एमईसीएल) ने ओएमईसीएल के खनिज ब्लॉक में खोज के लिये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इससे गहन सर्वे और खोज से खनिज संभावनाओं का पता लगाने और उसका बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी