देश की खबरें | रक्षाबंधन पर नायडू ने दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज को याद किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अगस्त उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि रक्षाबंधन पर वह अपनी ‘‘प्यारी बहन’’ सुषमा स्वराज को काफी याद करते हैं।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पिछले वर्ष छह अगस्त को निधन हो गया था।

यह भी पढ़े | मुंबई में 'मिशन बिगन अगेन' के तहत दी गई हैं ढील, 5 अगस्त से खुलेंगी मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स, पढ़ें पूरी जानकारी.

नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘प्यारी बहन सुषमा, आज आप बहुत याद आ रही हैं।’’ उन्होंने इसके साथ ही एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें भाजपा की दिवंगत नेता उन्हें ‘राखी’ बांध रही हैं।

स्वराज की बेटी बांसुरी ने भी एक पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें उनकी मां नायडू को ‘राखी’ बांध रही हैं।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल सरकार ने लॉकडाउन की तारीखों में फिर से किया बदलाव : 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘‘रक्षाबंधन की सुखद यादें।’’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नायडू ने बांसुरी से बात की और उनकी सेहत के बारे में पूछा।

उनकी पत्नी उषा ने उन्हें साड़ी और उपहार भेजे।

बांसुरी ने कहा कि उन्हें महसूस हो रहा है कि उनकी मां लौट आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)