देश की खबरें | नायडू का भारत और कतर संसद के बीच संबंधों को गहरा करने का आह्वान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को भारत और कतर की संसदों के मध्य संबंधों को गहरा करने और संसदीय आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

नयी दिल्ली, छह जून उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को भारत और कतर की संसदों के मध्य संबंधों को गहरा करने और संसदीय आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

वर्ष 2023 भारत और कतर के बीच पूर्ण राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल का प्रतीक है। नायडू ने सुझाव दिया कि दोनों संसदों को भी मील के पत्थर का जश्न मनाने के लिए एक कार्यक्रम की योजना बनानी चाहिए।

उपराष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, कतर की शूरा परिषद के अध्यक्ष हसन अब्दुल्ला अल-घनीम ने परिषद के तीन सदस्यों के साथ दोहा में मुलाकात के दौरान नायडू ने ये टिप्पणी की।

बतौर राज्यसभा अध्यक्ष नायडू ने शूरा परिषद के अध्यक्ष और सदस्यों को भारत आने का निमंत्रण दिया।

उन्होंने भारत और कतर के बीच बहुपक्षीय मंचों जैसे अंतर संसदीय संघ (आईपीयू), एशियाई संसदीय सभा और अन्य पर अधिक सहयोग का आह्वान किया।

मालूम हो कि शूरा परिषद 45 सदस्यों वाला कतर राज्य का विधायी निकाय है।

इससे पहले दिन में नायडू ने मध्य पूर्व राष्ट्र में एक गैर-लाभकारी संगठन कतर फाउंडेशन से मुलाकात की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और सामुदायिक विकास में कतर फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\