देश की खबरें | नागपुर हिंसा : आरोपी फहीम खान ने जमानत याचिका दायर की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर शहर में इस सप्ताह की शुरुआत में भड़की हिंसा से जुड़े मामलों के ‘मुख्य’ आरोपी फहीम खान ने जमानत के लिए सत्र अदालत में याचिका दायर की है।

नागपुर (महाराष्ट्र), 21 मार्च महाराष्ट्र के नागपुर शहर में इस सप्ताह की शुरुआत में भड़की हिंसा से जुड़े मामलों के ‘मुख्य’ आरोपी फहीम खान ने जमानत के लिए सत्र अदालत में याचिका दायर की है।

खान ने दावा किया है कि उनकी गिरफ्तारी ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ के तहत की गई है, क्योंकि उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी के शहर अध्यक्ष खान को दंगा और आगजनी की घटनाओं के दो दिन बाद 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। शुक्रवार को खान की रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने कहा कि वह बाद में खान की हिरासत की मांग करेगी।

खान के वकील अश्विन इंगोले ने बताया कि उनके मुवक्किल ने नागपुर जिला सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि इस पर 24 मार्च को सुनवाई होने की संभावना है।

खान ने जमानत याचिका में कहा है कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है और यह दिखाने के लिए कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने 17 मार्च को भीड़ को उत्पात मचाने के लिए उकसाया था।

छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान पवित्र आयत लिखी चादर जलाए जाने की अफवाहों के बीच हिंसक भीड़ ने सोमवार शाम नागपुर के कई इलाकों में पथराव और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\