देश की खबरें | नागपुर हिंसा : शुक्रवार को 14 लोग गिरफ्तार, तीन नयी प्राथमिकी दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर शहर में इस सप्ताह की शुरुआत में हुई हिंसा के सिलसिले में शुक्रवार को 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिससे इस मामले में अब तक पकड़े गए लोगों की कुल संख्या 105 हो गई है।
नागपुर, 21 मार्च महाराष्ट्र के नागपुर शहर में इस सप्ताह की शुरुआत में हुई हिंसा के सिलसिले में शुक्रवार को 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिससे इस मामले में अब तक पकड़े गए लोगों की कुल संख्या 105 हो गई है।
पुलिस के अनुसार, नागपुर हिंसा के सिलसिले में 10 किशोर भी हिरासत में लिए गए हैं। उसने बताया कि हिंसा को लेकर तीन नयी प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।
गत 17 मार्च को नागपुर के कई हिस्सों में उस समय बड़े पैमाने पर पथराव और आगजनी की खबरें आईं, जब यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कुरान की आयत लिखी एक चादर जलाई गई।
नागपुर के पुलिस आयुक्त रवींद्र कुमार सिंघल ने कहा, “दंगों के सिलसिले में शहर के विभिन्न हिस्सों से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दंगों के सिलसिले में तीन और प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।”
उन्होंने कहा कि शहर के कुछ हिस्सों से कर्फ्यू हटाने का फैसला उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद लिया जाएगा।
सिंघल ने हालात का जायजा लेने के लिए सिविल लाइंस स्थित पुलिस भवन में बैठक की।
नागपुर हिंसा के दौरान पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) स्तर के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मुख्य आरोपी फहीम खान पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2025 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

