एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नागपुर विश्वविद्यालय की ग्रीष्मकालीन परीक्षाएं आठ जून से ऑफलाइन होंगी आयोजित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन परीक्षाएं आठ जून से ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नागपुर विश्वविद्यालय की ग्रीष्मकालीन परीक्षाएं आठ जून से ऑफलाइन होंगी आयोजित

नागपुर, 20 मई राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन परीक्षाएं आठ जून से ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

परीक्षा बोर्ड के निदेशक डॉ प्रफुल्ल सेबल ने कहा कि परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) प्रारूप में आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले दिन में एक बैठक की गई थी।

स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आठ जून से शुरू होंगी। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 15 जून से और अन्य सभी परीक्षाएं 22 जून से शुरू होंगी।

विद्यार्थियों को हर परीक्षा पत्र को लिखने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। हर प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न होंगे, जिनमें से केवल 40 प्रश्नों को हल करने की आवश्यकता होगी।

सेबल ने कहा कि परीक्षा समय-सारणी एक-दो दिन में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).