देश की खबरें | नगालैंड आरक्षण नीति: पांच प्रमुख जनजातियों ने धरना-प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड प्रशासनिक सचिवालय के बाहर हजारों लोगों ने बुधवार को पारंपरिक परिधान पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और आरक्षण नीति की समीक्षा की मांग की।

कोहिमा, नौ जुलाई नगालैंड प्रशासनिक सचिवालय के बाहर हजारों लोगों ने बुधवार को पारंपरिक परिधान पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और आरक्षण नीति की समीक्षा की मांग की।

ये आंदोलनकारी पांच प्रमुख जनजातियों - एओ, अंगामी, लोथा, रेंगमा और सुमी - से जुड़े थे और आरक्षण नीति की समीक्षा पर पांच जनजाति समिति (सीओआरआरपी) के परचम तले एक साथ आए थे।

इनकी मांग है की कि या तो वर्तमान नौकरी आरक्षण नीति को खत्म किया जाए, जो 1977 से प्रभावी है, या खाली आरक्षित पदों को पुनः आवंटित किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने बैनर और तख्तियां ली हुई थीं जिनमें से कुछ पर लिखा था, ‘‘ हम 48 वर्षों की अनिश्चितकालीन आरक्षण नीति का विरोध करते हैं’’, ‘‘न्यूनतम कट-ऑफ अंकों के बिना पिछड़ी जनजाति (बीटी) आरक्षण व्यवस्था का मजाक है’’, ‘‘ 48 वर्षों में बीटी आरक्षण अपने इच्छित उद्देश्य से बाहर हो गया है।’’

सीओआरआरपी ने तर्क दिया कि यह नीति पुरानी और दमनकारी है, तथा इसे निरस्त करने या अप्रयुक्त कोटा को पांच जनजातियों में पुनर्वितरित करने की मांग की।

नगालैंड सरकार ने मंगलवार को समिति से हड़ताल वापस लेने की अपील करते हुए कहा था कि मामला पहले से ही संस्थागत समीक्षा के अधीन है।

सरकार ने यह भी कहा था कि राज्य मंत्रिमंडल एक बैठक करेगा और मुख्यमंत्री, जो इस समय शहर से बाहर हैं, के वापस आने के बाद इस मामले पर निर्णय लेगा।

हालांकि, सरकार की अपील को खारिज करते हुए सीओआरआरपी ने एक दिवसीय आंदोलन करने का निर्णय लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज