जरुरी जानकारी | नगालैंड सरकार ने 2022-23 का बजट पेश किया, खर्च में कमी लाने के प्रस्ताव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने मंगलवार को विधानसभा में 2022-23 के लिये बजट पेश किया। बजट में किसी नये कर का प्रस्ताव नहीं किया गया और खर्च में कमी लाने के उपाय किये गये हैं। इसमें अगले वित्त वर्ष में 2,212.74 करोड़ रुपये घाटा रहने का अनुमान लगाया गया है।

कोहिमा, 22 मार्च नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने मंगलवार को विधानसभा में 2022-23 के लिये बजट पेश किया। बजट में किसी नये कर का प्रस्ताव नहीं किया गया और खर्च में कमी लाने के उपाय किये गये हैं। इसमें अगले वित्त वर्ष में 2,212.74 करोड़ रुपये घाटा रहने का अनुमान लगाया गया है।

वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे रियो ने बजट में अगले वित्त वर्ष में सकल प्राप्तियां 24,389.80 करोड़ रुपये और कुल व्यय 24,239.50 करोड़ रुपये रहने का अनुमान रखा है।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में 150.30 करोड़ रुपये का अधिशेष होता। लेकिन पहले का घाटा 2,363.04 करोड़ रुपये होने से एक अप्रैल, 2022 से शुरू वित्त वर्ष में घाटा 2,212.74 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

बजट में चालू वित्त वर्ष 2021-22 में घाटा 2,363.04 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि पूर्व में इसके 2,679.46 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।

रियो ने कहा कि सरकार ने राजस्व व्यय में 20 प्रतिशत कमी लाने को लेकर खर्च में कटौती के प्रस्ताव किये हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने खाली पड़े पदों को भरने के लिये नियुक्तियां टालने और अधिकारियों के लिये वाहन खरीदने पर रोक का भी प्रस्ताव किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी