देश की खबरें | नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही नगालैंड सरकार: राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार नगा राजनीतिक मुद्दे (एनपीआई) के हल के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, ताकि वार्ता करने वाले सभी पक्ष एक सम्मानजनक, स्वीकार्य और समावेशी समाधान पर पहुंचें।

कोहिमा, 19 मार्च नगालैंड के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार नगा राजनीतिक मुद्दे (एनपीआई) के हल के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, ताकि वार्ता करने वाले सभी पक्ष एक सम्मानजनक, स्वीकार्य और समावेशी समाधान पर पहुंचें।

विधानसभा के सप्ताह भर चलने वाले बजट सत्र के पहले दिन अपने संबोधन में राज्यपाल ने सभी विधायकों के एक साथ आने की सराहना की, जिन्होंने एनपीआई के शीघ्र समाधान के लिए एक विपक्ष-विहीन सरकार, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (यूडीए) का गठन किया है।

उन्होंने इसे ‘‘राज्य और लोगों के हित तथा कल्याण को किसी भी चीज से ऊपर रखने वाले सबसे सुंदर उदाहरणों में से एक’’ करार दिया।

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2018 में सरकार बनाई थी। एनपीएफ पिछले साल सितंबर में सत्तारूढ़ सरकार में शामिल हो गयी और यूडीए का गठन किया।

केंद्र सरकार 1997 से एनएससीएन (आईएम) और 2017 से सात संगठनों वाले नगा नेशनल पॉलिटिकल ग्रुप्स (एनएनपीजी) के साथ अलग-अलग बातचीत कर रही है। केंद्र ने तीन अगस्त 2015 को एनएससीएन (आईएम) के साथ एक प्रारूप समझौते पर हस्ताक्षर किए और दिसंबर 2017 में एनएनपीपी के साथ कुछ मुद्दों पर सहमति बनी।

हालांकि, अंतिम समाधान अभी तक सामने नहीं आया है, जिसका मुख्य कारण एनएससीएन (आईएम) द्वारा एक अलग ध्वज और संविधान की लगातार की जा रही मांग को स्वीकार करने के प्रति सरकार की अनिच्छा है।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘राज्य सरकार, हमेशा की तरह (एनपीआई के हल के लिए) हरसंभव प्रयास कर रही है, ताकि सभी बातचीत करने वाले पक्ष एक-दूसरे की स्थिति को समझ सकें और एक सम्मानजनक, स्वीकार्य और समावेशी समाधान पर पहुंच सकें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज