देश की खबरें | नगालैंड सरकार ने एनएससीएन (आईएम) से बातचीत जारी रखने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगा राजनीतिक मुद्दे (एनपीआई) पर नगालैंड सरकार की कोर समिति ने एनएससीएन (आईएम) से केंद्र के साथ वार्ता जारी रखने की अपील की है।

कोहिमा, 29 मई नगा राजनीतिक मुद्दे (एनपीआई) पर नगालैंड सरकार की कोर समिति ने एनएससीएन (आईएम) से केंद्र के साथ वार्ता जारी रखने की अपील की है।

सत्तारूढ़ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (यूडीए) के अध्यक्ष टीआर जेलियांग ने बताया कि कि मुख्यमंत्री नीफियू रियो की अध्यक्षता वाली कोर समिति ने शनिवार को एनएससीएन (आईएम) के साथ मैराथन बैठक के दौरान यह अपील की।

अप्रैल में केंद्र सरकार के वार्ताकार एके मिश्रा के नगालैंड दौरे के बाद एनएससीएन (आईएम) के कुछ नेता नयी दिल्ली पहुंचे थे और वे पिछले सप्ताह कोहिमा लौट आए। जेलियांग के मुताबिक, वापसी के बाद एनएससीएन (आईएम) नेता कह रहे हैं कि वे केंद्र सरकार के साथ आगे कोई बातचीत नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि कोर समिति ने एनएससीएन (आईएम) से बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया है, क्योंकि इसके जरिये ही किसी समझौते पर पहुंचा जा सकता है।

जोलियांग के अनुसार, कोर समिति एनएससीएन (आईएम) से हुई चर्चा की जानकारी केंद्र सरकार को देगी।

राज्य सरकार के प्रवक्ता नीबा क्रोनू ने कहा कि यह बैठक नगा मुद्दे के जल्द समाधान के लिए एनएससीएन (आईएम) के साथ बेहतर समझ विकसित करने के लिए हुई थी।

उन्होंने बताया कि करीब चार घंटे तक चली बैठक में विभिन्न आपत्तियों पर विचार-विमर्श किया गया।

क्रोनू के मुताबिक, बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि एनएससीएन (आईएम) की नगाओं के लिए अलग झंडा और अलग संविधान की मांग पर और चर्चा किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि बैठक में असम के मुख्यमंत्री और नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के संयोजक हिमंत बिस्व सरमा के समर्थन की जरूरत पर भी चर्चा की गई।

क्रोनू ने कहा, “बेहतर होगा अगर कोई केंद्र और नगा समुदाय, दोनों पक्षों की तरफ से बोल सके।”

यह पूछे जाने पर कि क्या एनएससीएन (आईएम) सरमा को इस प्रक्रिया में शामिल करने को राजी हो गया है, क्रोनू ने कहा कि उसे कोई समस्या नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी