देश की खबरें | कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुआ नगालैंड, राज्य में एक भी उपचाराधीन मरीज नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड के दिमापुर में कोविड का इलाज करा रहे राज्य के अंतिम संक्रमित मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही पूर्वोत्तर का यह राज्य कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गया है।

कोहिमा, 24 अप्रैल नगालैंड के दिमापुर में कोविड का इलाज करा रहे राज्य के अंतिम संक्रमित मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही पूर्वोत्तर का यह राज्य कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नगालैंड में संक्रमण का पहला मामला 25 मई, 2020 को आया था, उसके बाद रविवार को पहली बार ऐसा हुआ है जब यहां कोई संक्रमित मरीज उपचाराधीन नहीं है।

नगालैंड के पहले तीन कोविड-19 मरीज चेन्नई से लौटे लोग थे।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है। राज्य में अभी तक कुल 35,488 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से अभी तक 33,244 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 760 लोगों की मौत हो गई।

नगालैंड में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 93.68 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\