देश की खबरें | नगालैंड के मुख्यमंत्री ने की शाह से मुलाकात,शांति वार्ता पर की बातचीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने मंगलवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और नगा शांति वार्ता सहित राज्य से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा की।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने मंगलवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और नगा शांति वार्ता सहित राज्य से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा की।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी इस बैठक के दौरान मौजूद रहे। वह ‘नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलाएंस’(एनईडीए) के संयोजक भी हैं।

रियो ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आज मैंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। एनईडीए के संयोजक एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी इस बैठक में मौजूद रहे। हमने नागा मुद्दे पर बातचीत की।’’

असम के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के बारे में पूछे जाने पर रियो ने कहा कि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव के बाद यह किया जाएगा।

नगा शांति वार्ता पर उन्होंने कहा,‘‘बातचीत जारी है,ये बातचीत करने वाले पक्षों पर निर्भर करता है....हम आशावान हैं।’’

केन्द्र सरकार ने स्थाई समाधान के लिए तीन अगस्त 2015 को प्रमुख नगा समूह ‘नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड’ (इसाक-मुइवा) के साथ एक ढांचागत समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

यह ढांचागत समझौता 80 दौर की वार्ता के बाद हुआ था। दशकों के उग्रवाद के बाद एनएससीएन-आईएम ने 1997 में संघर्ष विराम की घोषणा की थी जिसके बाद केंद्र से वार्ता शुरू हुई। नगा समस्या वर्ष 1947 में आजादी मिलने के बाद ही शुरू हो गई थी।

हालांकि एनएससीएन के साथ बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकल पा रहा है क्योंकि समूह अलग ध्वज और संविधान की मांग पर अड़ा हुआ है। केन्द्र सरकार इस मांग को खारिज कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pune Lift Accident: सिंहगढ़ रोड की इमारत में बड़ा हादसा, लिफ्ट में फंसने से 7 वर्षीय मासूम की मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी