देश की खबरें | वित्तीय संकट पर बोलने के बाद नागल को मिला डीएलटीए, पेप्सिको इंडिया से सहयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुमित नागल के पीटीआई को दिये साक्षात्कार में वित्तीय संकट की बात साझा करने के बाद भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी को सहयोग मिलना शुरु हो गया है और एक शीर्ष पेय पदार्थ कंपनी ‘पेप्सिको इंडिया’ और दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) उनकी मदद को सामने आये हैं।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर सुमित नागल के पीटीआई को दिये साक्षात्कार में वित्तीय संकट की बात साझा करने के बाद भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी को सहयोग मिलना शुरु हो गया है और एक शीर्ष पेय पदार्थ कंपनी ‘पेप्सिको इंडिया’ और दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) उनकी मदद को सामने आये हैं।

डीएलटीए ने पांच लाख रूपये का एक मुश्त सहयोग करने का फैसला किया है जबकि पेप्सिको इंडिया ने तीन साल तक नागल की मदद करने का वादा किया है।

डीएलटीए के प्रशासक रणबीर चौहान ने कहा, ‘‘हमने सुमित नागल से जानकारी ली है और पांच लाख रूपये उनके खाते में जमा कर दिये जायेंगे। डीएलटीए अध्यक्ष रोहित राजपाल ने इस समर्थन को मंजूरी दी है। ’’

नागल ने पीटीआई को एक साक्षात्कार में दावा किया था कि एटीपी टूर में बने रहने के लिए उनका सालाना बजट एक करोड़ रूपये से कम का नहीं है और इस राशि का इंतजाम करने के बाद उनके खाते में सिर्फ 900 यूरो ही बचते हैं।

पेप्सिको इंडिया के एसोसिएट निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा, ‘‘सुमित भारत की नयी पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए आदर्श हैं और उनका करियर उनके कड़े परिश्रम और पसीने का सच्चा उदाहरण है। ’’

नागल ने कहा, ‘‘मैं गैटोरेड से जुड़कर खुश हूं। यह जुड़ाव अहम वक्त पर आया है। मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति जुनून को सराहा गया और इसे सम्मान मिला। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस