खेल की खबरें | नागल टाम्पेरे ओपन के चैम्पियन बनें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने यहां चेक गणराज्य के डेलिबोर सिवरसिना को सीधे सेटों में हराकर टाम्पेरे ओपन का खिताब जीत लिया।

टाम्पेरे (फिनलैंड), 23 जुलाई भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने यहां चेक गणराज्य के डेलिबोर सिवरसिना को सीधे सेटों में हराकर टाम्पेरे ओपन का खिताब जीत लिया।

  नागल ने सिवरसिना को 6-4, 7-5 से पराजित किया।

यह नागल का पांच मुकाबलों में चौथा एटीपी चैलेंजर खिताब है। यह उनका साल का दूसरा खिताब है। वह इससे पहले अप्रैल में रोम में गार्डन ओपन चैम्पियन बने थे।

मैच में नागल की शुरुआत खराब रही। उन्होंने अपना पहली सर्विस गंवा दी और वह 0-3 और 1-4 से पिछड़ रहे थे। उन्होंने हालांकि इसके बाद शानदार वापसी की और चेक गणराज्य के खिलाड़ी की सर्विस को तीन बार तोडा। बेसलाइन से दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने पहला सेट 6-4 से जीत लिया।

नागल इस लय को दूसरे सेट के शुरुआत में बरकरार रखने में सफल रहे। उन्होंने सिवरसिना की सर्विस को तोड़कर 4-1 की बढ़त हासिल कर ली। पांचवीं वरीयता प्राप्त सिवरसिना ने इसके बाद वापसी की और स्कोर 3-5 और फिर 5-5 किया।

नागल ने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सिवरसिना की सर्विस तोड 6-5 की बढ़त बनायी और और फिर आखिरी सेट को जीत कर एक घंटे 44 मिनट तक चले मुकाबले को अपने नाम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस