Nordea Open 2024: सुमित नागल और करोल ड्रेजेविक की जोड़ी नॉर्डिया ओपन से बाहर, एलेक्जेंडर मुलर और लुका वानसे मिली मात
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल और पोलैंड के उनके जोड़ीदार करोल ड्रेजेविक को यहां नॉर्डिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल में सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा.
बस्ताड (स्वीडन), 17 जुलाई: ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल और पोलैंड के उनके जोड़ीदार करोल ड्रेजेविक को यहां नॉर्डिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल में सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा. यह भी पढें: Nordea Open 2024: सुमित नागल ने एलियास यमेर को 6-4, 6-3 से हराकर नॉर्डिया ओपन के दूसरे दौर में किया प्रवेश, अर्जेंटीना के मारियानो नवोन से होगा मुकाबला
नागल और ड्रेजेविक की जोड़ी मंगलवार को 59 मिनट तक चले मुकाबले में एलेक्जेंडर मुलर और लुका वान असचे की फ्रांसीसी जोड़ी से 3-6, 4-6 से हार गई. भारत के 26 वर्षीय खिलाड़ी ने हालांकि एकल वर्ग में अपनी चुनौती बरकरार रखी है. विश्व रैंकिंग में 68वें स्थान पर काबिज नागल का अगला मुकाबला अर्जेंटीना के दुनिया के 36वें नंबर के खिलाड़ी मारियानो नवोन से होगा.
इस बीच रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी का जर्मनी में हैम्बर्ग ओपन में जैकब श्नाटर और मार्क वॉलनर की जर्मन जोड़ी के खिलाफ पुरुष युगल के पहले दौर का मैच गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
बोपन्ना और बालाजी पेरिस ओलंपिक के लिए भी जोड़ी बनाएंगे. हैम्बर्ग ओपन में भाग ले रही एक अन्य भारतीय जोड़ी जीवन नेदुनचेझियान और विजय सुंदर प्रशांत ने दूसरे दौर का क्वालीफाइंग मैच जीतकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई.
इस भारतीय जोड़ी ने स्पेन के सर्जियो मार्टोस गोर्नेस और जैम मुनार की जोड़ी को 4-6, 6-2, 10-8 से हराया। अब उनका मुकाबला टिम पुट्ज़ और केविन क्राविएट्ज़ की दूसरी वरीयता प्राप्त स्थानीय जोड़ी से होगा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

