जरुरी जानकारी | नेफेड गुजरात की तीन मंडियों में बृहस्पतिवार से प्याज की खरीद शुरू करेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. थोक बाजारों में प्याज कीमतों में गिरावट आने के बाद सहकारी संस्था नेफेड गुजरात में बृहस्पतिवार से तीन मंडियों के जरिये खरीफ प्याज की खरीद शुरू करेगा, ताकि किसानों को राहत मिल सके। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, आठ मार्च थोक बाजारों में प्याज कीमतों में गिरावट आने के बाद सहकारी संस्था नेफेड गुजरात में बृहस्पतिवार से तीन मंडियों के जरिये खरीफ प्याज की खरीद शुरू करेगा, ताकि किसानों को राहत मिल सके। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
नेफेड नौ मार्च से गुजरात के भावनगर, गोंडल और पोरबंदर मंडियों से प्याज की खरीद शुरू करेगा। जरूरत पड़ने पर और केंद्र खोले जाएंगे।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘किसानों से अनुरोध है कि वे अपनी अच्छी गुणवत्ता और सूखे स्टॉक को खरीद केंद्रों पर लाएं ताकि इन केंद्रों से उन्हें बेहतर कीमत मिल सके।’’
बयान में कहा गया कि किसानों को भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।
मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में प्याज की गिरती कीमतों से किसानों को तत्काल राहत देने के लिए बाजार हस्तक्षेप की यह योजना बनाई है।
बयान के मुताबिक नेफेड गुजरात में प्याज की गिरती कीमतों की समस्या को सुलझाने के लिए खरीफ प्याज की खरीद करेगा और यह कदम राज्य में प्याज बाजार को स्थिरता प्रदान करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2023 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

