देश की खबरें | नड्डा बृहस्पतिवार को सिंगापुर के विदेश मंत्री से संवाद करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा बृहस्पतिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन के साथ संवाद करेंगे।

नयी दिल्ली, 15 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा बृहस्पतिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन के साथ संवाद करेंगे।

भाजपा ने बुधवार को कहा कि बालकृष्णन की नड्डा के साथ बातचीत का उद्देश्य भारत की राजनीतिक स्थिति की बेहतर समझ विकसित करना है।

पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा कि दोनों नेता भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करने के अलावा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

बयान के मुताबिक, बालकृष्णन भारत से परिचित हैं और भारत सरकार के साथ दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) पर द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय चर्चा के लिए नयी दिल्ली की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। उनकी यात्रा आसियान-भारत वार्ता संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हो रही है।

नड्डा ने हाल के हफ्तों में पार्टी की ‘भाजपा को जानो’ पहल के तहत 47 देशों के राजनयिकों और दूतावासों के प्रमुखों के साथ कई बैठकों की मेजबानी की है।

सिंगापुर के नेता के साथ बैठक में भाजपा अध्यक्ष के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और विदेश विभाग के प्रमुख विजय चौथवाले भी शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Taxi, Auto Unions Strike: दिल्ली-एनसीआर में आज से कमर्शियल वाहनों का तीन दिवसीय स्ट्राइक शुरू, जानें उनकी प्रमुख मांगें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड