देश की खबरें | नड्डा 27 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर त्रिपुरा आएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा दो दिवसीय त्रिपुरा यात्रा के लिए 27 अगस्त को अगरतला पहुंचेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अगरतला, 10 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा दो दिवसीय त्रिपुरा यात्रा के लिए 27 अगस्त को अगरतला पहुंचेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए नड्डा की यह यात्रा अहम मानी जा रही है।

भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष एवं सांसद रेबती त्रिपुरा ने कहा, ‘‘ नड्डा 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने त्रिपुरा आ रहे हैं।’’

भाजपा अध्यक्ष इस दौरान पदाधिकारियों और कोर कमेटी की एक बैठक की अध्यक्षता भी कर सकते हैं।

रेबती ने कहा, ‘‘ हम एक रैली आयोजित करने की भी कोशिश कर रह हैं, जिसे नड्डा संबोधित करेंगे।’’

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हाल ही में नई दिल्ली में नड्डा से मुलाकात की थी और उन्हें राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी थी।

इससे पहले कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण नड्डा दो बार राज्य का दौरा रद्द कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now