देश की खबरें | चीन के साथ करार के मामले में न्यायालय की टिप्पणी का हवाला देते हुए नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच 2008 में हुए कथित समझौते के मामले में जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका पर उच्चतम न्यायालय की कुछ टिप्पणियों का हवाला देते हुए शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से स्पष्टीकरण मांगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अगस्त भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच 2008 में हुए कथित समझौते के मामले में जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका पर उच्चतम न्यायालय की कुछ टिप्पणियों का हवाला देते हुए शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से स्पष्टीकरण मांगा।

नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘उच्चतम न्यायालय भी चीन की सरकार के साथ कांग्रेस पार्टी के सहमति पत्र (एमओयू) से हैरान है। श्रीमती गांधी और उनके बेटे, जिनकी अगुवाई में एमओयू पर दस्तखत किये गये, को सफाई देनी चाहिए। क्या यह आरजीएफ को चंदा और बदले में चीन वालों के लिए भारतीय बाजार खोलने के बारे में बताता है जिससे भारतीय कारोबार प्रभावित हुआ?’’

यह भी पढ़े | ओडिशा के भुवनेश्वर में अगले चार दिन सामान्य बारिश होने का अनुमान: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को 2008 के कथित समझौते के मामले में एनआईए से जांच कराने की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था।

हालांकि जब पीआईएल दाखिल करने वाले वकील महेश जेठमलानी ने कहा कि यह इस देश के एक राजनीतिक दल का उस देश (चीन) की एकमात्र राजनीतिक पार्टी के बीच समझौता था और मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है तो न्यायालय ने आश्चर्य प्रकट किया।

यह भी पढ़े | Idukki Landslide in Kerala: इडुक्की भूस्खलन में लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा.

न्यायालय ने कहा, ‘‘हमारे सीमित अनुभव की बात करें तो हमने ऐसा नहीं सुना कि कोई राजनीतिक दल दूसरे देश के साथ करार कर रहा है।’’

नड्डा ने न्यायालय की इसी टिप्पणी का हवाला देते हुए इस विषय पर कांग्रेस पर निशाना साधा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\