एजेंसी न्यूज

Tirupati Laddu Controversy: जे. पी. नड्डा ने तिरुपति लड्डू मुद्दे पर रिपोर्ट मांगी, कहा उचित कार्रवाई की जाएगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से बात की है और तिरुपति लड्डू मुद्दे पर पूरी रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने कहा कि केंद्र इस मामले की जांच करेगा और उचित कार्रवाई करेगा.

Tirupati Laddu Controversy: जे. पी. नड्डा ने तिरुपति लड्डू मुद्दे पर रिपोर्ट मांगी, कहा उचित कार्रवाई की जाएगी
JP Nadda (img: FB)

नयी दिल्ली, 20 सितंबर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से बात की है और तिरुपति लड्डू मुद्दे पर पूरी रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने कहा कि केंद्र इस मामले की जांच करेगा और उचित कार्रवाई करेगा.

नायडू ने दावा किया है कि पिछली जगन मोहन रेड्डी सरकार के दौरान तिरुपति मंदिर के लड्डू बनाने के लिए पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया था. इस दावे के बाद एक बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है. युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने कहा है कि मुख्यमंत्री राजनीतिक लाभ के लिए ‘‘घृणित आरोप’’ लगा रहे हैं, जबकि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने इस दावे के समर्थन में एक प्रयोगशाला रिपोर्ट प्रसारित की है. यह भी पढ़ें : खाद्य मंत्री ने तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में पशु चर्बी के इस्तेमाल के आरोपों की जांच की मांग की

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘मुझे सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे के बारे में पता चला. मैंने आज चंद्रबाबू नायडू से बात की और पूरी रिपोर्ट भेजने को कहा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2024 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).