देश की खबरें | नए अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलों के बीच ओडिशा में भाजपा नेताओं से मिले नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

भुवनेश्वर, 28 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, पार्टी की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल, प्रदेश प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर और संगठन सचिव मानस मोहंती के साथ बंद कमरे में बैठक की।

भाजपा के एक सूत्र ने बताया कि ओडिशा दौरे पर नड्डा ने राजभवन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से भी मुलाकात की।

पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष बिरंची नारायण त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव उचित प्रक्रिया के तहत होगा।

त्रिपाठी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आपको जल्द ही पार्टी के नए अध्यक्ष के बारे में पता लग जाएगा।’’

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\