देश की खबरें | नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 122वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन संघर्ष व कार्य सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं की चेतना में प्रेरणा बनकर प्रवाहित होते रहेंगे।

नयी दिल्ली, छह जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 122वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन संघर्ष व कार्य सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं की चेतना में प्रेरणा बनकर प्रवाहित होते रहेंगे।

वर्ष 1901 में तत्कालीन कलकत्ता (कोलकाता) में पैदा हुए मुखर्जी स्वतंत्र भारत के पहले वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री थे।

नड्डा ने इस अवसर पर राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में दिवंगत मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मां भारती के अमर सपूत, भारत की एकता व अखंडता हेतु अपने प्राण उत्सर्ग करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी नेता व विचारक, जनसंघ के संस्थापक, हमारे पथ प्रदर्शक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म-जयंती के पावन अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आपका जीवन संघर्ष व कार्य सदैव हमारी चेतना में प्रेरणा बनकर प्रवाहित होते रहेंगे।’’

मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाया था। उन्होंने ही कश्मीर को लेकर ''नहीं चलेगा एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान'' का नारा भी दिया था। लगातार दूसरी बार केंद्र में सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया।

मुखर्जी ने 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी बनी।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now