एजेंसी न्यूज

नड्डा ने उप्र सड़क हादसे में प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया

नड्डा ने एक ट्वीट में कहा कि सड़क हादसे में इन श्रमिकों की असमय मृत्यु की खबर अत्यंत व्यथित करने वाली है।

नड्डा ने उप्र सड़क हादसे में प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया
जमात

नयी दिल्ली, 16 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में 24 प्रवासी कामगारों की मौत पर शनिवार को शोक व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में स्थानीय प्रशासन की मदद करने को कहा है।

नड्डा ने एक ट्वीट में कहा कि सड़क हादसे में इन श्रमिकों की असमय मृत्यु की खबर अत्यंत व्यथित करने वाली है।

उन्होंने कहा कि शोकसंतप्त परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं और वह घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

औरैया में शनिवार तड़के दो ट्रकों की टक्कर में कम से कम 24 मजदूरों की जान चली गई और 36 अन्य घायल हो गए।

दोनों वाहनों में प्रवासी मजदूर सवार थे। एक ट्रक राजस्थान से जबकि दूसरा दिल्ली से आ रहा था।

जब कुछ श्रमिक औरैया-कानपुर देहात रोड पर चाय पीने के लिए रुके, तो ट्रक ने रास्ते में खड़े मेटाडोर ट्रक को टक्कर मार दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).