देश की खबरें | नड्डा ने लोकसभा चुनाव के वास्ते संकल्प पत्र के लिये सुझाव मांगने की खातिर अभियान की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र के लिए लोगों से सुझाव मांगने की खातिर सोमवार को पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की और साथ ही ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नयी दिल्ली, 26 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र के लिए लोगों से सुझाव मांगने की खातिर सोमवार को पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की और साथ ही ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नड्डा ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘देश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में वीडियो वैन के माध्यम से हम लगभग 250 स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद करेंगे और उनके सुझावों का भी हम अपने घोषणापत्र में समावेश करेंगे।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसके साथ ही पार्टी की ओर से एक विशेष ‘मिस्ड कॉल’ नंबर जारी किया जाएगा और इसके जरिए भी लोगों से सुझाव मंगवाए जाएंगे।

वीडियो वैन को ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ रथ का नाम दिया गया है। इसमें भारत को एक विकसित देश बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को रेखांकित किया गया है।

नड्डा ने कहा, ‘‘ये वीडियो वैन सारे देश में जाएंगी और लगभग एक करोड़ से ज्यादा सुझाव पत्र हमारे पास 15 मार्च तक पहुंचेंगे और उनका समावेश करके हमारा संकल्प पत्र बनेगा, जो 2024 में विकास के लिए एक लंबी छलांग लगाने के लिए होगा।’’

उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के लिए सुझाव मांगने का कार्य 15 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने का काम प्रगति पर है। उन्होंने एक फोन नंबर जारी किया और लोगों से इस पर मिस्ड कॉल देने और पार्टी के घोषणापत्र के लिए अपने सुझाव देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोग नमो ऐप पर भी अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सार्वजनिक इनपुट 'संकल्प पत्र' में योगदान देंगे, जो विकसित राष्ट्र के लिए पार्टी के दृष्टिकोण को आकार देंगे।

नड्डा ने कहा कि विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और विश्वमित्र भारत की आकांक्षाएं, जो 2014 में अकल्पनीय लगती थीं, अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वास्तविकता बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारत अमृत काल के दौरान 'विकसित भारत' की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए तैयार है।

भाजपा ने लगातार तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में सत्ता बरकरार रखने का विश्वास जताया है और 543 सदस्यीय लोकसभा के लिए 370 सीट जीतने का लक्ष्य तय किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार