देश की खबरें | नड्डा ने ‘मिशन कर्मयोगी’ को भविष्यगामी सुधार बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा नौकरशाही में व्यापक सुधार के लिए राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) ‘मिशन कर्मयोगी’ को दी गई मंजूरी को ‘‘भविष्यगामी सुधार’’ करार देते हुए इसकी सराहना की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो सितम्बर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा नौकरशाही में व्यापक सुधार के लिए राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) ‘मिशन कर्मयोगी’ को दी गई मंजूरी को ‘‘भविष्यगामी सुधार’’ करार देते हुए इसकी सराहना की।

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि इससे लोक सेवकों की क्षमता में वृद्धि होगी, जवाबदेही और पारदर्शिता में सुधार होगा और वे बेहतर परिणाम दे सकेंगे।

यह भी पढ़े | हवाला रैकेट के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने नरेश जैन को किया गिरफ्तार: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नड्डा ने कहा, ‘‘एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण-आईगॉट कर्मयोगी प्लेटफार्म न सिर्फ 24 करोड लोक सेवकों को ई-लर्निंग सामग्री के माध्यम से सीखने की सुविधा सर्वसुलभ कराएगा बल्कि स्थानीय समस्याओं का वैश्विक समाधान भी देगा।’’

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज ‘मिशन कर्मयोगी’ को मंजूरी दे दी। इसका उद्देश्य ऐसे लोक सेवक तैयार करना है, जो अधिक रचनात्मक, चिंतनशील, नवाचारी, व्यावसायिक और प्रौद्योगिकी-सक्षम हों।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए स्लो करवाया अपना काफिला, लोगों ने की तारीफ- देखें वीडियो.

इस कार्यक्रम को लोक सेवकों के लिए क्षमता विकास के लिए आधारशिला रखने हेतु बनाया गया है ताकि वे भारतीय संस्कृति और संवेदनाओं से सराबोर रहें और विश्व भर की श्रेष्ठ पद्धतियों से सीखते हुए अपनी जड़ों से जुड़े रहें।

इस कार्यक्रम को एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण-आईगॉट कर्मयोगी प्लेटफार्म की स्थापना करके कार्यान्वित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\