देश की खबरें | नड्डा ने नैहाटी में जूट मिल कर्मचारी के घर दोपहर का खाना खाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अपने दौरे के दौरान उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में एक जूट मिल के कर्मचारी के घर दोपहर का खाना खाया।
नैहाटी (पश्चिम बंगाल), 25 फरवरी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अपने दौरे के दौरान उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में एक जूट मिल के कर्मचारी के घर दोपहर का खाना खाया।
नड्डा गौरीपुर क्षेत्र स्थित देवनाथ यादव के घर पहुंचे और इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने उनपर फूलों की पंखुड़ियां बिखेरीं।
शीर्ष भाजपा नेता पिछले साल नवंबर के महीने से ही जनता तक पहुंच के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे हैं।
भाजपा प्रमुख ने शाकाहारी भोजन किया जिसमें पांच तरह की सब्जियां शामिल थीं। इनमें फूलगोभी करी और आम की चटनी भी शामिल थी।
स्थानीय जूट मिल के कर्मचारी यादव ने कहा कि उन्हें जूट मिल क्षेत्र की दिक्कतों के बारे में नड्डा को जानकारी देने का अवसर मिला और उन्होंने धैर्य के साथ उनकी बात सुनी।
यादव की पत्नी ने कहा कि नड्डा ने भोजन किया और कहा, ‘‘आपने स्वादिष्ट भोजन बनाया है।’’
नड्डा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष तथा बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह सहित 20 वरिष्ठ पार्टी नेता थे।
बाद में, भाजपा अध्यक्ष ‘पाथेर पांचाली’ और ‘आरण्यक’ के लेखक विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय के बैरकपुर स्थित घर भी जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)