देश की खबरें | नड्डा ने विपक्षी दलों से ‘किसान पुत्र’ धनखड़ को समर्थन देने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को विपक्षी दलों से आग्रह किया कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन दें।
नयी दिल्ली, 17 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को विपक्षी दलों से आग्रह किया कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन दें।
नड्डा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल धनखड़ को ‘किसान पुत्र’ बताया और कहा कि वह तीन दशक से अधिक समय से विभिन्न ओहदों पर रहते हुए देश की सेवा कर रहे हैं और वह सफल प्रशासक तथा सक्षम राजनेता साबित हुए हैं।
विपक्षी ने राजस्थान की पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा को छह अगस्त को होने वाले उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
नड्डा ने कहा कि धनखड़ के जीवन की कहानी नये भारत की भावना का प्रतिनिधित्व करती है और उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल करने में अनेक सामाजिक तथा आर्थिक अवरोधों को पार किया है।
उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के पदेन सभापति के रूप में धनखड़ का निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचक मंडल में भाजपा बहुमत में है।
संसद सदस्यों की मौजूदा संख्या 780 में से अकेले भाजपा के 394 सदस्य हैं और यह संख्या 390 के बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)